Ram Mandir बनने से जो खुश नहीं, मेरी छत पर आकर वे कूद सकते हैं…Annu Awasthi Kanpur वाले का पोस्टर हुआ वायरल

कानपुर के चुटीले और हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी (Annu Awasthi kanapur) का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह पोस्टर उन्होंने अपने घर में गेट पर लगाया हुआ है। जिसमें राममंदिर निमार्ण से जो लोग खुश नहीं हैं, उन्हें स्पष्ट जवाब दिया गया है…

भगवान Ram की यूपी के अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। लेकिन इस खुशी के मौके पर भगवान श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा का राजनीतिकरण भी अपने चरम पर है।

अपने चुटीले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले कानपुर के एक हास्य कलाकर अन्‍नू अवस्थी (Annu Awasthi Kanpur) एक बार फिर चर्चा में हैं। अपने घर के गेट पर उन्होंने एक पोस्टर चिपकाया हुआ है। इसमें कड़े और साफ शब्दों में उन्होंने राम मंदिर निर्माण पर नाराजगी जताने वालो को कड़ा जवाब दिया है, सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्टर वायरल हो रहा है।

Annu Awasthi Kanpur वाले ने उस पोस्टर में लिखवाया है की जो भी लोग Ram Mandir निर्माण से खुश नहीं हैं, वे मेरी छत पर से कूदकर अपनी जान से  सकते हैं।

अपने चुटकीले अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं Annu Awasthi। उनका विरोध करने का भी तरीका काफी अलग है। पिछले साल 2023 में जब डेंगू और चिकनगुनिया की कानपुर मार झेल रहा था। बड़ी संख्या में लोग बीमार होने लगे थे। जिसके बाद अपनी खुली जीप पर मच्छरदानी ओढ़ कर Annu Awasthi  नगर-निगम में विरोध जताने पहुंच गए थे।

Ram Mandir Ayodhya के प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक ओर जहां सभी राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं, फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों समेत अन्य नामी लोगो को न्योता भेजने का सिलसिला जारी है।

इसी बीच कई राजनीतिक पार्टियां Ram Mandir Ayodhya प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बीजेपी का निजी कार्यक्रम बताकर जाने से मना कर रहे हैं। ऐसे में हास्य कलाकर Annu Awasthi ने पोस्टर के जरिए सभी की चुटकी ले ली।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन