मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले पहुंची गुस्साई जनता, बारिश में घेराव से मचा हड़कंप

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अंबिकापुर। शहर की सड़कों को लेकर लोगों की नाराजगी उस वक्त खुलकर सामने आई, जब समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोग बारिश के बीच मंत्री राजेश अग्रवाल के सरकारी बंगले पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर नारेबाजी की और जल्द सुधार की मांग रखी।

लोगों का कहना था कि अंबिकापुर की कई प्रमुख सड़कों की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी है। कई हिस्सों में गड्ढों के साथ पानी जमा हो रहा है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। इसी वजह से प्रदर्शनकारी सड़क निर्माण और मरम्मत में देरी को लेकर नाराज थे।

इस दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल अंबिकापुर में मौजूद नहीं थे। वे सूरजपुर में थे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद वे अंबिकापुर लौटे और बंगले पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और सड़क से जुड़ी समस्या पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने कहा कि लगातार बारिश के कारण फिलहाल सड़क का काम प्रभावित हो रहा है। बारिश रुकने के बाद निर्माण और मरम्मत का काम तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर की सड़कों की मौजूदा हालत से वे खुद शर्मिंदा हैं और आने वाले समय में सड़कों की स्थिति बदलने का भरोसा दिया।

मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों के लिए चाय-पानी के साथ लड्डू और आलू चाप भी खिलाया और आंदोलन के लिए पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य