बालोद: कॉलेज की बदहाली पर छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य को हटाने की मांग

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

बालोद। डौंडीलोहारा के शासकीय महाविद्यालय में बिजली, पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। पहले विद्यार्थियों ने सड़क पर चक्काजाम किया, फिर कॉलेज के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए।

छात्रों का कहना है कि कॉलेज में लंबे समय से बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्या बनी हुई है। शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं होने से नाराजगी बढ़ती गई।

प्राचार्य पर धमकी देने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने प्राचार्य पर शिकायत करने के दौरान TC देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि उनकी समस्याएं सुनने के बजाय उन्हें डराने की कोशिश की गई।

विद्यार्थियों के मुताबिक, वे पहले भी कॉलेज की समस्याओं को लेकर कलेक्टर से शिकायत कर चुके हैं।

अब छात्र प्राचार्य को हटाने के साथ कॉलेज में बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों से बातचीत कर प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिश की। फिलहाल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन जारी है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य