IND vs SA 2nd Test: ‘मियां भाई’ के आगे कोई टिक सकता है क्या… साउथ अफ्रीका टीम 55 रन पर हुई ढेर..

IND vs SA 2nd Test: अफ्रीकी टीम के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया.लेकिन मियां भाई के नाम से पहचाने जाने वाले तेज गेंदबाज Mohammad Siraj ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया,और अफ्रीकी टीम के परखच्चे उड़ा दिए…

IND vs SA 2nd Test Scorecard: इंडिया और साउथ अफ्रीका टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच खेला जा रहा है. यह बुधवार (3 जनवरी) से केपटाउन में शुरू हुआ है.अफ्रीकी टीम के कप्तान डीन एल्गर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया.

मगर भारतीय तेज गेंदबाज सिराज ने विरोधी टीम के बल्लेबाजी के निर्णय को गलत साबित करते हुए.विरोधी खिलाड़ियों पर कहर बरपाया सिराज के आगे अफ्रीकी टीम घुटने टेक कर पहली पारी में महज 55 रनों पर सिमट गई.

Mohammad Siraj ने 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए

मैच में सिराज ने 9 ओवरों में 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए. उन्होंने एडेन मार्करम, डीन एल्गर, टोनी डी जोरजी, काइल वेरियने, डेविड बेडिंघम और मार्को जानसेन को पेवेलियन चलता किया. सिर्फ 15 रनों पर अफ्रीका ने अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. फिर 34 के स्कोर पर 5वां लुढ़का था.

इसके बाद तो जैसे तास के पत्ते के भांति 55 रनों पर धराशाई हो गई, मैच में Mohammad Siraj का कहर ऐसा रहा कि अफ्रीकी टीम की ओर से वेरियने ने 15 और बेडिंघम ने 12 रन बनाए. इनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका.

किसी भी टीम का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर (Smallest score by any team against India)

टेस्ट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है की, जब भारत के खिलाफ कोई टीम इतने कम यानी 55 रनों के स्कोर पर धाराशाई हुआ है. यह शर्मनाक स्कोर अब साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज हो चुका है.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन