छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, 13 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। शासन ने 8 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर प्राचार्य स्तर के 13 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादले के बाद कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और शिक्षा संभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।

आदेश के मुताबिक राजेश सिंह, जो बिलासपुर शिक्षा संभाग में प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा बनाया गया है। इसके साथ उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इसी तरह अश्वनी भारद्वाज को प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन जिलों के DEO की बदली जिम्मेदारी

स्थानांतरण सूची में कई जिलों के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। ए.के. सिन्हा को जांजगीर-चांपा के प्रभारी DEO पद से हटाकर सूरजपुर भेजा गया है। वहीं मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा नियुक्त किया गया है।

जगजीत धीर को दुर्ग का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, जबकि एल.पी. डहीरे को मुंगेली की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा डॉ. मोहन लाल पटेल को संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

खैरागढ़ समेत इन जिलों में भी बदलाव

उपेंद्र कुमार देवांगन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। संदीप कुमार पाडे को बिलासपुर का प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में शिव कुमार शास गेंदले को बलौदाबाजार-भाटापारा, जबकि पुरुषोत्तम लाल साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

वहीं योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक बदलाव के बाद शिक्षा विभाग के संभाग और जिला स्तर के कई महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां तय हुई हैं।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य