Shahjahanpur Crime News:अपनी ही सहेली से कर बैठी प्रेम, तंत्र क्रिया से लड़का बनने किया इंतजाम,मगर हो गई अनहोनी…

Shahjahanpur Punam and priti news

यूपी शाहजहांपुर में एक लड़की अपनी ही एक सहेली से प्रेम कर बैठी और उससे शादी करने के लिए तंत्र क्रिया का सहारा लिया,लेकिन तांत्रिक ने उल्टा उसी की हत्या कर दी.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक लड़की अपनी ही सहेली से प्रेम संबंध में पड़ गई,और उसकी इसी बात की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.

दरअसल,अपनी सहेली के प्यार में पागल लड़की ने खुद का जेंडर चेंज करवाने (यानी लड़की से लड़का बनने) के लिए तांत्रिक का सहारा लिया था, लेकिन तांत्रिक ने उल्टा उसी लड़की को मौत की नींद सुला दी.

थाना आरसी मिशन क्षेत्र की रहने वाली पूनम 18 अप्रैल से अपने घर से कहीं गायब हो गई थी. जिसके बाद उसके भाई ने 26 अप्रैल को उसकी गुमशुदा होने की खबर थाने में लिखवाई.

फिर पुलिस इस केस की पड़ताल में जुट गई. पुलिस की जांच में ये बात सामने आई, की लड़की शाहजहांपुर के पुवायां की रहने वाली अपनी सहेली प्रीति से समलैंगिक संबंध में थी, और उससे शादी करना चाहती थी.

इसके बाद 18 मई रविवार के दिन पुलिस को लखीमपुर की तहसील मोहम्मदी से किसी लड़की का कंकाल मिला. पुलिस की जांच में ये कंकाल पूनम का निकला.

सहेली को पसंद करती थी पूनम(Shahjahanpur Punam and priti news)

पुलिस के अनुसार पूनम का पुवायां की रहने वाली प्रीति से समलैंगिक रिश्ता (Homosexual Relations) था,जिसकी वजह से वह उससे शादी करना चाहती थी. 

पूनम का बर्ताव किसी लड़के के जैसा था, पूनम के कारण ही प्रीति की शादी में अड़चन आने लगी.जिसके बाद प्रीति की मां उर्मिला ने लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील निवासी रामनिवास से संपर्क साधा. पेशे से राजमिस्त्री रामनिवास,झाड़-फूंक का काम भी करता है.

सहेली के परिवार वालों ने तांत्रिक को दिए थे पैसे(Shahjahanpur Punam and priti news)

 प्रीति के परिजन रामनिवास पर विश्वास करते थे,वह पहले भी रामनिवास से झाड़-फूंक करा चुके हैं. उन्होंने बताया कि पूनम के कारण ही प्रीति की शादी में बाधा हो रही है, यही वजह थी कि लड़की की हत्या के बदले में उन्होंने रामनिवास को डेढ़ लाख रुपये देने की बात की. साथ ही एडवांस के रूप में 5 हजार रुपये नागद भी दे दिए.

जंगल में तंत्र मंत्र का झांसा देकर की हत्या (Shahjahanpur Punam and priti news)

रामनिवास ने चालाकी से प्रीति और पूनम को जंगल में बुलाकर दोनों की शादी करवाने का भरोसा दिलाया, उसने पूनम से कहा कि मैं तुमको लड़की से लड़का बना दूंगा. 

इसके बाद उसने फिर से पूनम को जंगल में आने के लिए कहा, वहां उसने पूनम पर कुछ टोना टोटका किया और मौका पाते ही गढ़ासे से उसकी जान ले ली.और शव को वहीं झाड़ियों में ही छिपा दिया.

घटना पर पुलिस क्या बोले? ( Shahjahanpur Punam and priti news)

पुलिस के मुताबिक, 18 मई को लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील में घने जंगलों में पूनम का कंकाल बरामद किया गया था. पूनम के भाई परमिंदर ने ही कपड़ों के जरिए ये पहचान करी की वो पूनम की ही है.

परविंदर के कहे अनुसार ही इसपर केस दर्ज किया गया. परविंदर ने रामनिवास, प्रीति और उसकी मां उर्मिला पर आरोप लगाया की उन्होंने ही उसकी बहन की हत्या की है. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक और पूनम की सहेली प्रीति को अपने गिरफ्त में ले लिया है.

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन