पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, कृषि विश्वविद्यालय को 72 घंटे का अल्टीमेटम

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन कर मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में नकली नोट और डायपर लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। संगठन ने साफ किया कि मामले में कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन को 72 घंटे का समय दिया गया है।

दरअसल, B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत कवर्धा से सामने आई थी। शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द कर दी। अब इस परीक्षा को नए सिरे से कराया जाएगा, जिसकी तारीख बाद में घोषित होगी।

एक सप्ताह में देनी होगी जांच रिपोर्ट

पेपर लीक की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक के मुताबिक, प्रश्नपत्र रायपुर में तैयार होता है और यहां से 28 कॉलेजों तक भेजा जाता है।

कमेटी को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन