रायपुर: कमरे में मिली युवती की लाश; युवक ने काटा अपना गला

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Bansal Paradise Hotel murder case: रायपुर: राजधानी के झूलेलाल चौक के पास बंसल पैराडाइज होटल में शुक्रवार को एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवती के साथ होटल में ठहरे युवक को भी गंभीर हालत में पाया गया। उसके गले पर चोट थी और वह खून से लथपथ मिला।

घटना गंज थाना क्षेत्र की है। होटल स्टाफ के मुताबिक, 14 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच कमरा नंबर 401 से एक युवती के चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर कर्मचारी कमरे के पास पहुंचे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कर्मचारियों ने कमरे की खिड़की तोड़ी। अंदर देखने पर युवक चाकू से अपना गला काटते हुए दिखाई दिया।

पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे को खोला गया। अंदर युवती मृत पड़ी थी, जबकि युवक गंभीर हालत में मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मृतका की पहचान रिमन मंडावी के रूप में हुई है। वह मोहला-मानपुर जिले की रहने वाली थी और रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में एमएससी (एक्सटेंशन) प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

वहीं युवक की पहचान किशन कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है। वह वाराणसी के मोहावन का रहने वाला है और सशस्त्र बलों में भर्ती की तैयारी कर रहा था। दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र जमा कर कमरा लिया था।

घटना के बाद पुलिस और FSL की टीम ने होटल पहुंचकर जांच शुरू की। कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस होटल के CCTV फुटेज, मोबाइल फोन और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

फिलहाल युवती की मौत के पीछे की वजह और दोनों के बीच क्या घटनाक्रम हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन