धमतरी पॉलीटेक्निक में 13 छात्रों के फेल होने पर विवाद, शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

धमतरी। शासकीय भोपाल राव पवार पॉलीटेक्निक, रुद्री के सिविल ब्रांच के अंतिम सेमेस्टर के करीब 13 छात्रों के फेल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों ने एक लेक्चरर पर व्यक्तिगत कारणों से प्रैक्टिकल में फेल करने का आरोप लगाया है।

छात्रों का आरोप है कि सिविल ब्रांच में पदस्थ शिक्षक गंगाशरण साहू उनके साथ अभद्र व्यवहार करते थे और निजी काम करने के लिए दबाव बनाते थे। विरोध करने पर कथित तौर पर परीक्षा में फेल करने की धमकी दी गई।

छात्रों के मुताबिक, शिक्षक ने उनसे कहा था कि “सभी को फेल कर दूंगा, कैसे पास होगे देखता हूं।” इसके बाद अंतिम सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा में करीब 13 छात्रों को फेल कर दिया गया।

फेल होने के बाद छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने प्रैक्टिकल परीक्षा, अंकों और परीक्षा परिणाम से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग रखी है।

छात्रों का कहना है कि यदि परिणाम में किसी तरह की अनियमितता हुई है तो इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए, क्योंकि अंतिम सेमेस्टर में फेल होने से उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है।

मामले में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह ने छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण कॉलेज के प्राचार्य को भेजने की जानकारी दी है। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि छात्रों के आरोपों में कितनी सच्चाई है और परीक्षा परिणाम में कोई अनियमितता हुई या नहीं।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन