ऑपरेशन के बीच सोनू निगम ने छेड़ी रफी साहब की धुन, डॉक्टर भी सुनते रह गए

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

सिंगर सोनू निगम ने अपनी सर्जरी के दौरान डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाकर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह दर्द के बीच मोहम्मद रफी का मशहूर गीत ‘सुहानी रात ढल चुकी, ना जाने तुम कब आओगे’ गाते नजर आए।

वीडियो में सोनू निगम सर्जरी के लिए लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और डॉक्टरों की टीम उनके सामने मौजूद है। सोनू की आवाज सुनकर मेडिकल स्टाफ भी इस खास पल का आनंद लेते नजर आया।

सोनू ने वीडियो के साथ बताया कि यह उनके डॉक्टर और उनकी टीम के लिए सर्जरी के दौरान की गई अचानक परफॉर्मेंस थी। उन्होंने दर्द के बीच भी संगीत के जरिए इस पल को खास बना दिया।

77 साल पुराना है मोहम्मद रफी का गाना

सोनू निगम ने जिस गीत को गाया, वह 1949 में रिलीज हुई फिल्म ‘दुलारी’ का है। मोहम्मद रफी की आवाज में रिकॉर्ड किया गया ‘सुहानी रात ढल चुकी’ आज भी हिंदी संगीत के लोकप्रिय गीतों में शामिल है।

नसों की समस्या से जूझ रहे थे सोनू

सोनू निगम ने जून में अपनी सेहत को लेकर जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि वह नसों से जुड़ी एक दर्दनाक समस्या का इलाज करा रहे हैं। इसके लिए उनके कई MRI और CT स्कैन हुए थे और वह दवाइयां भी ले रहे थे।

उन्होंने फिजियोथेरेपी को भी काफी दर्दनाक बताया था। सोनू के मुताबिक, रिकवरी का दौर आसान नहीं था और दर्द के कारण उन्हें पेनकिलर लेने पड़ रहे थे।

सर्जरी के दौरान गाना गाते सोनू निगम का वीडियो सामने आने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन