
Mithun Chakraborty Hospitalized: कोलकाता: दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात उनका एक छोटा ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए मिथुन दा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती अपनी सर्जरी की जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे। उन्होंने इसकी जानकारी केवल कुछ करीबी पार्टी नेताओं को दी थी। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी सफल रही है और उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से हिंदी और बंगाली सिनेमा में सक्रिय हैं। अभिनय के साथ उन्होंने राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई है। आने वाले समय में वह ‘बटवारा 1947’, ‘जेलर 2’ और बंगाली फिल्म ‘फिरबो आबार’ में नजर आ सकते हैं।
