Meta पर सरकार की सख्ती के बाद जुकरबर्ग ने मांगी माफी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Mark Zuckerberg Apology: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के विवाद के बीच Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक, बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) और प्लेटफॉर्म मॉडरेशन में हुई खामियों पर माफी मांगी है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी गलतियों पर अफसोस भी जताया।

जानकारी के मुताबिक, संसदीय स्थायी समिति ने Meta को तीन दिन के भीतर जवाब देने और माफी मांगने को कहा था। वहीं, भारत सरकार ने कंपनी को स्पष्ट किया कि कंटेंट के वितरण और मॉडरेशन पर नियंत्रण होने के कारण वह केवल ‘इंटरमीडियरी’ की भूमिका का दावा नहीं कर सकती। इसी मुद्दे पर IT Act के तहत मिलने वाली ‘सेफ हार्बर’ सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई।

बुधवार को Meta की ग्लोबल टीम ने IT मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में पीएम मोदी का वीडियो हटाने, डीपफेक और CSAM सामग्री पर प्रभावी रोक लगाने में हुई कमियों तथा अन्य नियामकीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

दरअसल, नीट पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन वाला वीडियो फेसबुक से हट गया था, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। Meta ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि वीडियो तकनीकी गलती से हटा था और उसे दोबारा बहाल कर दिया गया।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन