रील्स विवाद में सस्पेंड हुई सरकारी टीचर ने छोड़ी नौकरी, रोते हुए VIDEO में बोलीं- ‘अब मैं थक चुकी हूं’

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

खम्मम। इंस्टाग्राम रील्स को लेकर विवादों में आईं तेलंगाना की सरकारी शिक्षिका भुक्या गौतमी ने आखिरकार नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। छह महीने पहले उन्हें एक निजी स्कूल को सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट करने और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया था। अब उन्होंने एक भावुक वीडियो जारी कर इस्तीफे के पीछे की वजह बताई है।

खम्मम जिले के ममिललागुडेम सरकारी हाई स्कूल में अंग्रेजी शिक्षिका रहीं भुक्या गौतमी ने वीडियो में दावा किया कि उन्होंने कभी स्कूल के समय में रील्स नहीं बनाई। उनका कहना है कि वे घर पर वीडियो बनाती थीं और पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया।

गौतमी ने आरोप लगाया कि निलंबन के बाद पोस्टिंग मिलने के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने उन्हें पूरे दिन इंतजार कराया, मिलने से इनकार किया और दोबारा जॉइन करने की गुहार लगाने पर अपमानित किया। उन्होंने कहा कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और सार्वजनिक आलोचना ने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।

वीडियो में भावुक होकर गौतमी ने कहा कि वह आदिवासी समुदाय और गरीब परिवार से हैं। उन्होंने 12 साल तक पूरी ईमानदारी से सरकारी स्कूल में पढ़ाया, लेकिन सहकर्मियों की राजनीति, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और सिस्टम से मिली निराशा ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। उन्होंने कहा, “मैं अब थक चुकी हूं। यहां मेरे जैसे मेहनत करने वाले शिक्षकों के लिए कोई जगह नहीं बची है।”

गौरतलब है कि जनवरी में शिक्षा विभाग ने उन पर ड्यूटी में लापरवाही और इंस्टाग्राम के जरिए एक निजी स्कूल को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए निलंबित किया था। हालांकि, भुक्या गौतमी का कहना है कि उन्होंने अनजाने में गलती की थी और इसकी इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, इसका अंदाजा नहीं था। उनके इस्तीफे और इमोशनल वीडियो की सोशल मीडिया पर अब जमकर चर्चा हो रही है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन