चार धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! 2 दिन के लिए यात्रा स्थगित

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

Char Dham Yatra Suspended: हरिद्वार: चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। लगातार हो रही भारी बारिश और कई जगह भूस्खलन के कारण प्रशासन ने यात्रा को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

गढ़वाल मंडल प्रशासन के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को चार धाम यात्रा बंद रहेगी। यात्रा मार्गों पर भूस्खलन से कई रास्ते प्रभावित हुए हैं, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने कहा है कि मौसम सामान्य होने और रास्ते सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे फिलहाल यात्रा पर न निकलें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

चार धाम यात्रा की शुरुआत आमतौर पर हरिद्वार या ऋषिकेश से होती है। इस दौरान श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करते हैं। सनातन धर्म में इस यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन