Facebook से हटा PM मोदी का पोस्ट, Meta ने मानी बड़ी चूक

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

PM Modi Facebook Post: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक पोस्ट हटने के मामले में मेटा ने अपनी सफाई पेश की है। कंपनी का कहना है कि पोस्ट किसी नियम के उल्लंघन की वजह से नहीं हटाया गया था, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण गलती से रिमूव हो गया था। अब पोस्ट को दोबारा बहाल कर दिया गया है।

मेटा के प्रवक्ता ने बताया कि यह पूरी तरह सिस्टम से जुड़ी तकनीकी समस्या थी। जैसे ही गलती की जानकारी मिली, पोस्ट को वापस प्रकाशित कर दिया गया। कंपनी ने इस घटना पर खेद भी जताया है।

दरअसल, हटाया गया वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छात्रों के नाम संदेश था। करीब तीन मिनट के इस वीडियो में उन्होंने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली अनियमितताओं पर सरकार की सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

पोस्ट हटने के बाद सोशल मीडिया पर मामला तेजी से चर्चा में आ गया। कई यूजर्स और नेताओं ने इस पर सवाल उठाए, जिसके बाद मेटा को आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।

भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के करोड़ों यूजर्स हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शामिल हैं।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन