

मुंबई। रियलिटी शो Lock Upp 2 के हालिया एपिसोड में अभिनेत्री शिल्पा शिंदे का एक बयान सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया है। शो के दौरान उन्होंने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की मिमिक्री करते हुए ऐसी टिप्पणी की, जिसे कई दर्शकों ने आपत्तिजनक बताया।
एपिसोड में श्रेया कालरा ने पहले अभिनेता हर्षद चोपड़ा की नकल उतारी और फिर शिल्पा से शिवांगी जोशी की मिमिक्री करने को कहा। इस पर शिल्पा ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं तो बहुत मासूम हूं, मुझे कुछ नहीं पता… मैं वर्जिन हूं… शादी के बाद भी नहीं करूंगी।” यह टिप्पणी उन्होंने शिवांगी की मिमिक्री करते हुए कही।
इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की आलोचना शुरू कर दी। कई लोगों का कहना है कि किसी की निजी जिंदगी या चरित्र को लेकर इस तरह की टिप्पणी मनोरंजन का हिस्सा नहीं हो सकती। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे शो में लाइमलाइट पाने की कोशिश भी बताया।
उधर, शो में जजमेंट डे के दौरान आकांक्षा चौधरी को पनिशमेंट सेल भेजा गया है। आने वाले एपिसोड में डबल एविक्शन होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी जैन ग्रोवर शो से बाहर हो सकती हैं, जबकि आकांक्षा चौधरी के सीक्रेट रूम में जाने की भी चर्चा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।




