

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, रायपुर उत्तर के पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 10 जुलाई को ‘ललित टांडी ललित’ नाम के फेसबुक अकाउंट से विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस पोस्ट के जरिए विधायक की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 353(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।






