June 27, 2026
रायपुर में सुबह हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती
Advertisement Banner

रायपुर के शंकर नगर इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक सड़क किनारे लगे ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। युवती को ऊपर चढ़ा देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

मामला शंकर नगर के अंतर्गत आने वाले खम्हारडीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवती करीब 35 फीट ऊंचाई पर काफी देर तक बैठी रही, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। युवती तक पहुंचने के लिए लंबी सीढ़ी लगाई गई, वहीं सुरक्षा के तौर पर नीचे बड़ी जाली भी बिछाई गई ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

रेस्क्यू के दौरान इलाके में लोगों की भारी भीड़ लगी रही, जबकि पुलिस व्यवस्था संभालने में जुटी रही। सुरक्षित नीचे लाने के बाद युवती को पुलिस अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती तौर पर युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने की आशंका जताई जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन