July 11, 2026
फूटा उर्फी का गुस्सा, रवि किशन की बेटी रीवा को बता दिया ‘सांप’
Advertisement Banner

मुंबई। रियलिटी शो ‘अलायंस’ में डॉली जावेद के एलिमिनेशन के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। शो से बाहर होने के बाद डॉली की बहन उर्फी जावेद ने रवि किशन की बेटी रीवा किशन पर खुलकर नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला।

उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो का एक वीडियो साझा किया, जिसमें रीवा किशन डॉली की तारीफ करती नजर आती हैं। वीडियो में रीवा कहती हैं कि डॉली को शो में बने रहने का मौका मिलना चाहिए था और दोनों के बीच अच्छा रिश्ता भी दिखाया गया। लेकिन उर्फी का दावा है कि इन बातों के बावजूद रीवा ने वोटिंग के दौरान डॉली को बाहर करने का फैसला लिया।

इसी बात से नाराज उर्फी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पिछले जन्म में सांप थी क्या?” इसके बाद डॉली जावेद ने भी उसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सांप वाले इमोजी शेयर किए और लिखा, “मुझे एक सांप दिख रहा है।”

डॉली के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कई दर्शकों का कहना है कि वह शो की मजबूत कंटेस्टेंट थीं और उनका बाहर होना चौंकाने वाला फैसला है। वहीं कुछ लोग इसे गेम की रणनीति बता रहे हैं।

शो के दौरान डॉली जावेद और अभिनेता कुशाल टंडन के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली थी। डॉली ने उन पर महिलाओं के प्रति गलत रवैया अपनाने और बातचीत में दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। हालांकि कुशाल और उनके ग्रुप की रणनीति के बाद आखिरकार डॉली शो से बाहर हो गईं।

एलिमिनेशन के बाद दिए एक इंटरव्यू में डॉली ने कहा कि उन्हें अपनी बात खुलकर रखने की कीमत चुकानी पड़ी। उनका कहना था कि उन्होंने गलत बात के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन उसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन