July 8, 2026
भिलाई: होटल में गर्लफ्रेंड संग रुका युवक, सुबह मिली लाश
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 19 वर्षीय युवक शादाब की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादाब पेशे से म्यूजिक आर्टिस्ट था और मंगलवार को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया था। अगले दिन सुबह उसका शव कमरे में मिला। इस घटना के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

परिजनों के मुताबिक, शादाब की गर्लफ्रेंड ने उसके दोस्तों को फोन कर बताया कि वह बेहोश है। जब दोस्त और परिवार होटल पहुंचे तो कमरे में शादाब का शव बेड पर पड़ा मिला। कमरे में पंखे से स्कार्फ बंधा हुआ था। परिवार का आरोप है कि युवती रातभर शव के साथ कमरे में रही।

जानकारी के अनुसार, शादाब की अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से पहले ही ब्रेकअप हो चुका था। घटना वाले दिन उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का फोन आया, जिससे उसकी मौजूदा गर्लफ्रेंड नाराज हो गई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था।

शादाब जवाहर नगर अटल आवास का रहने वाला था और पियानो बजाता था। परिवार और दोस्तों का कहना है कि उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उनका दावा है कि यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का हो सकता है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतक के भाई अल्ताफ शेख ने बताया कि शादाब पिछले छह महीने से भिलाई की एक युवती के साथ रिलेशनशिप में था। दोनों मंगलवार को कुणाल होटल गए थे। रात करीब 11:30 बजे दोस्त होटल पहुंचे, लेकिन काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उन्हें लगा कि दोनों सो रहे होंगे।

अल्ताफ के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे युवती अकेले कमरे से बाहर निकली और कुछ देर बाद फिर वापस कमरे में गई। यह पूरी घटना होटल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। सुबह करीब 8:30 बजे जब दोबारा दरवाजा खोला गया तो शादाब मृत मिला। कमरे में पंखे से स्कार्फ बंधा हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मर्चुरी भेज दिया है। सुपेला थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन