July 2, 2026
धमतरी: स्कूल में शराबियों का अड्डा! टूटी बोतल से घायल हुआ मासूम, ग्रामीणों में आक्रोश
Advertisement Banner

धमतरी। जिले के कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। स्कूल परिसर में पड़ी शराब की टूटी बोतल से एक मासूम बच्चा घायल हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल परिसर में लंबे समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। शाम होते ही यहां शराब पी जाती है और खाली बोतलें व टूटे कांच स्कूल में ही पड़े रहते हैं। इसी दौरान एक बच्चा टूटे कांच की चपेट में आकर लहूलुहान हो गया।

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि इस गंभीर मामले में स्कूल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति नहीं बदली, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए स्कूल के प्रिंसिपल को शोकॉज नोटिस जारी करने की बात कही है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि दोषियों पर कार्रवाई होगी और स्कूल का माहौल सुरक्षित बनाया जाएगा।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन