July 1, 2026
छत्तीसगढ़ में सनसनी! घर के अंदर युवती को मारी 3 गोलियां, हमलावर फरार
Advertisement Banner

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जोंगरा गांव में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कराई थी। दोनों ने 4 लाख रुपये में सुपारी देकर शूटर बुलाए और वारदात को अंजाम दिलाया।

पुलिस के अनुसार, 26 जून को पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में मामला रहस्यमय लग रहा था, लेकिन जांच में प्रेम संबंध इस हत्या की बड़ी वजह बनकर सामने आया।

जांच में खुलासा हुआ कि पूर्णिमा का आरोपी मुरलीशंकर के साथ प्रेम संबंध था। इसी को लेकर विवाद बढ़ा तो मुरलीशंकर ने अपनी पत्नी चम्पा चौहान के साथ मिलकर पूर्णिमा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

आरोपियों ने 4 लाख रुपये में सुपारी किलर हायर किए। इसके लिए झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से बदमाशों को बुलाया गया। 26 जून को दो शूटर घर में घुसे और पूर्णिमा को गोली मारकर फरार हो गए।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्तौल, जिंदा कारतूस, खाली खोखे, मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच अभी जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन