June 29, 2026
तमिलनाडु: यूट्यूब देख पत्नी की घर पर कराई डिलीवरी, गई जान
Advertisement Banner

तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने यूट्यूब वीडियो देखकर अपनी गर्भवती पत्नी की घर पर ही नॉर्मल डिलीवरी कराने की कोशिश की। इस लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, उथुकुली के थलावैपलयम की रहने वाली शशिकला का पहला बच्चा सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ था। इस बार वह नॉर्मल डिलीवरी चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर की सलाह लेने के बजाय पति कार्तिक और सास के साथ घर पर ही प्रसव कराने का फैसला किया।

पति ने पहले यूट्यूब पर डिलीवरी से जुड़े कई वीडियो देखे और फिर खुद ही प्रसव कराने लगा। लेकिन डिलीवरी के दौरान प्लेसेंटा (नाल) ठीक से अलग नहीं हुआ, जिससे शशिकला को तेज रक्तस्राव होने लगा।

परिवार ने उन्हें पहले पेरुनदुरई के सरकारी अस्पताल और फिर कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन रविवार को शशिकला की मौत हो गई। हालांकि, नवजात बच्ची की जान बचा ली गई।

घटना के बाद उथुकुली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पति कार्तिक और उसकी मां की भूमिका की जांच कर रही है। दोनों पर लापरवाही के कारण महिला की मौत होने का आरोप है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन