

Chhattisgarh Weather : रायपुर: छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय तीन अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। इनके असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
विभाग ने बताया कि कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है।
लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े न हों। गरज-चमक के समय अनावश्यक यात्रा से भी बचने की सलाह दी गई है।






