June 26, 2026
छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल में छलका जाम! क्लासरूम में शराब पीते कैमरे में कैद हुआ शिक्षक
Advertisement Banner

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से सरकारी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक कमरे के अंदर शराब पीते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मामला सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम तेलियापानी लेदरा स्थित शासकीय स्कूल का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना स्कूल समय के दौरान की है। वीडियो में कमरे के अंदर शराब की दो बोतलें और खाने के पैकेट भी नजर आ रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एफ.आर. वर्मा ने संबंधित प्रधान पाठक से रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि घटना कब की है और शराब का सेवन वास्तव में स्कूल परिसर में हुआ या नहीं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन