PM Kisan की 23वीं किस्त होगी जारी! तुरंत चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं ।News4u36

PM Kisan की 23वीं किस्त होगी जारी! तुरंत चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 23वीं किस्त आज शनिवार को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली से दोपहर 4 बजे किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। योजना के तहत देशभर के 9.44 करोड़ लाभार्थी किसानों के खातों में कुल 18,800 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।

केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इसका उद्देश्य किसानों को खेती के लिए खाद, बीज और अन्य जरूरी सामान खरीदने में मदद देना है।
इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से जारी की थी।

ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम

अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में होगा तभी आपके खाते में पैसा आएगा।

  • PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे Farmer Corner सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Beneficiary List विकल्प चुनें।
  • अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।
  • Get Report पर क्लिक करें।
  • आपके सामने लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी। इसमें नाम होने पर किस्त का पैसा मिलेगा

e-KYC कराना है जरूरी

  • PM Kisan योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC अनिवार्य है। यदि आपने e-KYC नहीं कराया है तो किस्त की राशि अटक सकती है।
  • OTP के जरिए ऑनलाइन e-KYC कर सकते हैं।
  • PM Kisan मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
  • समस्या होने पर नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) में जाकर e-KYC करा सकते हैं।

इन लोगों को नहीं मिलता PM Kisan का लाभ

  • संस्थागत (Institutional) किसान।
  • संवैधानिक पदों पर कार्यरत व्यक्ति।
  • वर्तमान या पूर्व मंत्री, सांसद और विधायक।
  • आयकर (Income Tax) देने वाले व्यक्ति।
  • अन्य अपात्र श्रेणी में आने वाले लाभार्थी।

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपना बैंक खाता, आधार और e-KYC की स्थिति पहले से जांच लें, ताकि किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन