
सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के बीच एक नाती ने अपने ही 60 वर्षीय दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, पीढ़ा गांव निवासी वृद्ध का अपने परिजनों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष सूरजपुर न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे थे। कोर्ट से लौटते समय पर्री गांव के पास विवाद अचानक बढ़ गया।
आरोप है कि बड़े नाती ने पहले ट्रैक्टर से दादा को कुचलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे नाती ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी नाती को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
UK
