
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि उसने पत्नी का मुंडन कराया, मारपीट की, पेशाब पिलाया और चेहरे पर कालिख पोत दी।
यह घटना पंडोपारा के काटकोना गांव की बताई जा रही है। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दंपति के चारों बच्चे मौजूद दिखाई दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, दोनों ने वर्ष 2006 में प्रेम विवाह किया था और उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। महिला पिछले करीब एक साल से पति से अलग रह रही थी। वहीं पति ने पत्नी पर घर छोड़कर जाने के आरोप लगाए हैं, जबकि महिला ने पति पर गंभीर प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
