कॉकरोच पार्टी नेता को थप्पड़ मारने वाले थाने से छूटे, बाहर दिखा जश्न का माहौल ।News4u36

कॉकरोच पार्टी नेता को थप्पड़ मारने वाले थाने से छूटे, बाहर दिखा जश्न का माहौल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने के मामले में गिरफ्तार किए गए 5 युवकों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। रिहाई के बाद विधायकपुरी थाने के बाहर समर्थकों ने उनका स्वागत किया और फूलों की मालाएं पहनाईं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में समर्थक “इंकलाब जिंदाबाद”, “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान हुआ था हमला

दरअसल, अभिजीत दिपके जयपुर के शहीद स्मारक पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग भीड़ में घुस गए और दिपके को थप्पड़ मार दिए।

घटना के बाद दिपके के समर्थकों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। बाद में सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

5 लोगों को किया गया था गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कई लोगों से पूछताछ की थी और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें रोहित शर्मा, राकेश गुर्जर, अजय शर्मा, कुलदीप सिंह शेखावत और निकेत शामिल हैं। निकेत जोधपुर का रहने वाला है, जबकि बाकी आरोपी जयपुर के निवासी बताए गए हैं।

मामले से जुड़े एक युवक का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसने खुद को राष्ट्रवादी बताते हुए अभिजीत दिपके पर विवादित टिप्पणी की थी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन