मोदी बनाम नेहरू बहस में कूदे भूपेश बघेल, एक बयान से गरमा गई राजनीति ।News4u36

मोदी बनाम नेहरू बहस में कूदे भूपेश बघेल, एक बयान से गरमा गई राजनीति

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर देशभर में भाजपा विशेष अभियान चला रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और Jawaharlal Nehru की तुलना को लेकर तीखा तंज कसा है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “हुनर होगा तो दुनिया कदर करेगी, एड़ियां उठाने से किरदार ऊंचे नहीं होते।” उन्होंने भाजपा के उस दावे पर सवाल उठाया जिसमें कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बघेल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1964 तक लगातार देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने दावा किया कि 1947 से 1952 के बीच का कार्यकाल भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बनी सरकार का हिस्सा था और उसे निर्वाचित नहीं मानना इतिहास की गलत व्याख्या है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि 1947 से 1952 की सरकार को निर्वाचित नहीं माना जाता, तो फिर Sardar Vallabhbhai Patel, B. R. Ambedkar और Syama Prasad Mukherjee जैसे नेताओं की भूमिका पर भी सवाल खड़े होंगे।

उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के बाद संविधान सभा ने संसद की भूमिका निभाई थी और 1951-52 के पहले आम चुनाव में नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस को भारी बहुमत मिला था। बघेल ने भाजपा पर इतिहास को अपने हिसाब से पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल कार्यकाल लंबा होने से किसी नेता का कद बड़ा नहीं हो जाता।

अंत में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद भाजपा समय से पहले जश्न मना रही है। “कार्यकाल और कद में फर्क होता है, कद नापने में जन्मों लग जाते हैं।”

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन