June 22, 2026
नक्सलियों का फिर घिनौना काम, शिक्षक को मार डाला
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों की हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में नक्सलियों ने फिर से हिंसा की है। उन्होंने एक शिक्षक को जन अदालत लगाकर लाठी-डंडों से पीटा और फिर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। इस घटना से इलाके में डर का माहौल है।

शिक्षक दूधी अर्जुन, जो गोंडपल्ली के रहने वाले थे, की हत्या की गई है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। सुकमा पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल नक्सलियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने जगरगुंडा थाने में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले नक्सलियों ने बीजापुर जिले के जप्पेमरका गांव के दो ग्रामीणों को पुलिस का मुखबिर बताकर फांसी की सजा देकर मार दिया था।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन