
बिलासपुर। जिले में शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के पूर्व शिक्षक पर नाबालिग छात्रा का अपहरण कर होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 में आरोपी शिक्षक राहुल बांगरू ने 15 वर्षीय छात्रा को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि उसने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन स्कूटी पर बैठाकर तोरवा क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे वापस छोड़ दिया।

घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डर और सामाजिक दबाव के कारण पीड़िता कई महीनों तक चुप रही। करीब छह महीने बाद उसने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।
परिजनों की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने देवरीखुर्द में दबिश देकर आरोपी राहुल बांगरू को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।