July 23, 2026
Instagram Plus प्लान लॉन्च, ₹299 महीने में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
Advertisement Banner

सोशल मीडिया कंपनी Meta ने भारत में Instagram Plus सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लीमियम प्लान की कीमत 299 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी का दावा है कि इस प्लान के जरिए यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो सामान्य इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

स्टोरी से जुड़े मिलेंगे खास फीचर्स

Instagram Plus लेने वाले यूजर्स को स्टोरी से जुड़े कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसके तहत यूजर्स किसी की स्टोरी का प्रीव्यू देख सकेंगे और उनका नाम व्यूअर लिस्ट में दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा यह भी पता चल सकेगा कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया है।

प्लान के साथ स्टोरी की अवधि भी 24 घंटे से बढ़कर 48 घंटे तक हो जाएगी। वहीं यूजर्स हर सप्ताह एक स्टोरी को अतिरिक्त विजिबिलिटी के लिए स्पॉटलाइट भी कर सकेंगे।

प्रोफाइल और बायो होंगे ज्यादा आकर्षक

Instagram Plus सब्सक्राइबर्स को खास एनिमेटेड रिएक्शन, कस्टम ऐप आइकन और बायो के लिए नए फॉन्ट्स का एक्सेस मिलेगा। इससे प्रोफाइल को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया जा सकेगा।

6 पोस्ट तक कर सकेंगे पिन

इस प्लान में Profile Pins फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर अधिकतम 6 पोस्ट पिन कर सकेंगे, जिससे जरूरी पोस्ट हमेशा सबसे ऊपर दिखाई देंगी।

Instagram Plus के प्रमुख फीचर्स

  • स्टोरी रिवॉच काउंट देखने की सुविधा
  • अनलिमिटेड कस्टम ऑडियंस लिस्ट
  • सीक्रेट स्टोरी प्रीव्यू
  • 48 घंटे तक स्टोरी दिखाने का विकल्प
  • वीकली स्टोरी स्पॉटलाइट
  • स्टोरी व्यूअर सर्च फीचर
  • स्पेशल फॉन्ट्स और एनिमेटेड रिएक्शन
  • प्रोफाइल पर 6 पोस्ट पिन करने की सुविधा
  • विज्ञापनों के अलावा कमाई पर फोकस

Meta अब केवल विज्ञापन आय पर निर्भर नहीं रहना चाहता। इसी वजह से कंपनी ने Instagram Plus जैसे पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए और भी नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन