चूहों ने खाया 690 क्विंटल धान? हाईकोर्ट ने नहीं मानी दलील, FIR रद्द करने से किया इनकार ।News4u36

चूहों ने खाया 690 क्विंटल धान? हाईकोर्ट ने नहीं मानी दलील, FIR रद्द करने से किया इनकार

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

बिलासपुर। दुर्ग जिले की एक सहकारी समिति में 690.70 क्विंटल धान गायब होने के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द कराने की मांग हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। समिति प्रबंधन का कहना था कि धान चूहों, कीड़ों, सूखेपन और खराब बोरियों की वजह से कम हुआ, लेकिन कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया।

मामला सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुम्हली, पाटन का है। जांच में खरीद केंद्र से करीब 690.70 क्विंटल धान और 3,057 बोरियां कम पाई गईं। गायब स्टॉक की कुल कीमत लगभग 23.54 लाख रुपये बताई गई है।

सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने समिति प्रबंधक अतुल वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अधिकारियों की जांच में धान और बोरियों की कमी के लिए प्रबंधक को जिम्मेदार ठहराया गया।

एफआईआर रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि लंबे समय तक धान खुले में पड़े रहने के कारण चूहों, कीड़ों और मौसम के असर से नुकसान हुआ। हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी और एफआईआर को बरकरार रखा।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन