छत्तीसगढ़: दोस्तों के सामने नदी में समाया युवक, रातभर चलता रहा सर्च ऑपरेशन

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

बलरामपुर। गर्मी से राहत पाने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक युवक हादसे का शिकार हो गया। गागर नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ युवक गागर नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान रोकना पड़ा।

रविवार सुबह एक बार फिर गोताखोरों की टीम नदी में युवक की तलाश में जुट गई है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। वहीं युवक के परिजन और ग्रामीण भी नदी किनारे डटे हुए हैं और उसके मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य