July 10, 2026
बिलासपुर: पति की मौत के दो दिन बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिली लाश
Advertisement Banner

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पति की करंट लगने से मौत के कुछ दिनों बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट की शादी करीब 4 साल पहले सुनीता बाई केंवट से हुई थी। 17 मई को रामनारायण घर में टुल्लू पंप चालू कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

पति की मौत के बाद से सुनीता काफी परेशान और गुमसुम रहने लगी थी। परिजनों ने बताया कि वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी और सदमे में थी। मंगलवार देर रात उसने कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन