
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मंगलवार सुबह एक युवक और युवती के शव जंगल में पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है।
घटना लटोरी चौकी क्षेत्र के कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल की बताई जा रही है। सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ पर दोनों के शव देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल दोनों की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
