July 5, 2026
आरंग कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, गोल्डी शर्मा और अभिजीत शर्मा गिरफ्तार
Advertisement Banner

रायपुर। आरंग में सतनामी समाज के पूर्व सरपंच के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी गोल्डी शर्मा और उसके साथी अभिजीत शर्मा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें रायपुर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया और माना थाना लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 14-15 मई की रात ग्राम गुदगुदा के पूर्व सरपंच बाल कुमार कुर्रे पर मवेशी तस्करी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सतनामी समाज में भारी आक्रोश फैल गया था।

16 मई को बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने आरंग थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा, डीएसपी लंबोदर पटेल समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

जनदबाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपियों की तलाश के लिए साइबर सेल और एसीसीयू की मदद ली गई। पुलिस को इनपुट मिलने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई गई, जहां से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

डीएसपी लंबोदर पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी और लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और मामले की जांच जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन