
आईपीएल 2026 में 15 साल के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। लीग के 64वें मुकाबले में उन्होंने Lucknow Super Giants के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन ठोककर Rajasthan Royals को शानदार जीत दिला दी। इस धमाकेदार पारी के बाद उनका अनोखा सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर छा गया।
मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेते समय वैभव से उनके सेलिब्रेशन के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि वह हर मैच में कुछ नया ट्राय करने की कोशिश करते हैं। वैभव ने बताया कि उनके सेलिब्रेशन के पीछे कोई खास प्लान या मैसेज नहीं होता, वह बस मैदान पर नई चीजें एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं।
220 रन बनाकर भी हार गई लखनऊ
पहले बल्लेबाजी करते हुए Lucknow Super Giants ने 20 ओवर में 220 रन बनाए। टीम के लिए Mitchell Marsh ने 57 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं Josh Inglis और कप्तान Rishabh Pant ने भी तेज रन बनाए।
जवाब में Rajasthan Royals की शुरुआत शानदार रही। कप्तानी कर रहे Yashasvi Jaiswal ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और Dhruv Jurel के साथ मिलकर लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। ध्रुव ने भी 53 रन की अहम पारी खेली और राजस्थान ने 5 गेंद बाकी रहते मुकाबला जीत लिया।
