July 1, 2026
मालवाहन की रस्सी बनी जी का जंजाल! मरते-मरते बचा बाइक सवार
Advertisement Banner

कोरबा। शहर में लापरवाही से सामान उतार रहे एक मालवाहन की रस्सी बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित होते-होते बची। चलती सड़क पर अचानक रस्सी गले में फंसने से बाइक सवार करीब 20 से 30 मीटर तक घिसट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद पीड़ित के साथ मारपीट का भी मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेमचंद अर्जुन दास दुकान के पास की है। गुप्ता गली, संजय नगर निवासी 52 वर्षीय राजू साहू किसी काम सीतामणी से सामान लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान CG 12 BM 9790 नंबर का मालवाहन सड़क किनारे खड़ा होकर अनलोडिंग कर रहा था।

वाहन चालक और हमाल रस्सी खोल रहे थे, तभी लापरवाही में रस्सी अचानक सड़क की तरफ उछल गई और बाइक सवार राजू साहू के गले में फंस गई। इससे वे संतुलन खो बैठे और बाइक सहित काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए, फिर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद जब राजू साहू ने विरोध किया तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि वाहन चालक मनोज चंद्रा उर्फ महेंद्र चंद्रा और हमाल समीर चौहान ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और “रस्सी फेंकेंगे तो फंसेगा ही” जैसी बातें कहीं। इसके बाद दोनों ने घायल से मारपीट भी कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घायल राजू साहू को अंदरूनी चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल जांच भी कराई गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन