July 1, 2026
झोराघाट में पिकनिक बनी मातम: 17 साल का इकलौता बेटा नदी में डूबा
Advertisement Banner

कोरबा-कटघोरा मार्ग पर स्थित झोराघाट पिकनिक स्थल पर शनिवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पिकनिक मनाने आए एक परिवार के 17 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कटघोरा मुख्य मार्ग निवासी ताजुद्दीन का परिवार शनिवार को झोराघाट पिकनिक मनाने पहुंचा था। परिवार के सदस्य जहां एक ओर घूमने और समय बिताने में व्यस्त थे, वहीं उनका 17 वर्षीय पुत्र अलाउद्दीन नदी में नहाने उतर गया।

नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी की ओर चला गया और नियंत्रण खो बैठा। कुछ ही पलों में वह पानी में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और तत्काल कटघोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में इलाज में देरी और आपातकालीन सुविधाओं को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही।

इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। वहीं सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन