NEET पेपर लीक का सबसे बड़ा खुलासा! Pv Kulkarni निकला मास्टरमाइंड ।News4u36

NEET पेपर लीक का सबसे बड़ा खुलासा! Pv Kulkarni निकला मास्टरमाइंड

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड Pv Kulkarni को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी पीवी कुलकर्णी लातूर का रहने वाला है और केमिस्ट्री का रिटायर्ड प्रोफेसर बताया जा रहा है। जांच एजेंसी के मुताबिक वह लंबे समय तक नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति से जुड़ा रहा, जिसके कारण उसे परीक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों तक पहुंच थी।

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, Pv Kulkarni अपने घर पर कुछ छात्रों के लिए विशेष कोचिंग क्लास चलाता था। आरोप है कि उसने परीक्षा से पहले छात्रों को सवाल, उनके विकल्प और सही जवाब लिखवाए थे। जांच में सामने आया कि छात्रों की नोटबुक में लिखे गए कई सवाल 3 मई को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा के असली प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाते थे।

जांच एजेंसी ने बताया कि अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह में कुलकर्णी ने कथित तौर पर मनीषा वाघमारे नाम की महिला की मदद से छात्रों को इकट्ठा किया था। मनीषा को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

सीबीआई की टीम ने पुणे स्थित कुलकर्णी के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रोफेसर चार साल पहले एक प्रतिष्ठित कॉलेज से रिटायर हुआ था, लेकिन NEET परीक्षा प्रक्रिया से उसका जुड़ाव बना हुआ था।

उधर, जांच के दौरान लातूर के एक बड़े कोचिंग सेंटर के निदेशक शिवराज मोटेगांवकर से भी पूछताछ की गई है। सीबीआई की टीम ने उनके घर पहुंचकर कई घंटों तक जांच की। बताया जा रहा है कि एक अभिभावक ने शिकायत की थी कि कोचिंग संस्थान के मॉक टेस्ट में पूछे गए 42 सवाल NEET परीक्षा के सवालों से मेल खाते थे।

फिलहाल सीबीआई की 28 सदस्यीय टीम लातूर में डेरा डाले हुए है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में कोचिंग सेंटर के कर्मचारियों, छात्रों और काउंसलर समेत कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन