July 1, 2026
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ सेट पर बड़ा बवाल! करंट लगते ही क्रू मेंबर की मौत
Advertisement Banner

साउथ सुपरस्टार Rajinikanth की मोस्ट अवेटेड फिल्म Jailer 2 की शूटिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। चेन्नई में फिल्म के सेट पर काम कर रहे एक क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत हो गई, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा 14 मई को चेन्नई के पनायूर इलाके में बने शूटिंग सेट पर हुआ। मृतक की पहचान कार्तिकेयन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए घर जैसा सेट तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान काम करते वक्त उन्हें तेज बिजली का झटका लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद टीम में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में बिजली के रिसाव को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस अब सेट पर सुरक्षा इंतजामों और हादसे की असली वजह की जांच कर रही है। वहीं, फिल्म की टीम या निर्माताओं की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि Jailer साल 2023 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही थी और अब उसका सीक्वल ‘जेलर 2’ दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन Nelson Dilipkumar कर रहे हैं। फिल्म में Vidya Balan, Suraj Venjaramoodu और Mithun Chakraborty भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन