वकील की ड्रेस में हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, जाने क्या है मामला? ।News4u36

वकील की ड्रेस में हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, जाने क्या है मामला?

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख Mamata Banerjee गुरुवार को वकील की ड्रेस (चोगा) पहनकर Calcutta High Court पहुंचीं। वह चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा से जुड़े एक PIL मामले में कोर्ट के सामने अपनी दलीलें पेश करने वाली हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह मामला मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष चल रहा है और ममता बनर्जी इसमें कई अहम बिंदुओं पर अपनी कानूनी दलीलें रखेंगी। माना जा रहा है कि वह केस की कार्यवाही और उससे जुड़े पहलुओं पर सवाल भी उठा सकती हैं।

सुप्रीम कोर्ट में भी रख चुकी हैं दलील

इससे पहले ममता बनर्जी SIR से जुड़े एक मुद्दे पर Supreme Court of India में भी बतौर वकील पेश होकर दलील दे चुकी हैं। यह मामला टीएमसी नेता और वकील कल्याण बनर्जी के बेटे शीर्षान्य बनर्जी द्वारा दायर याचिका से जुड़ा बताया जाता है।

ममता बनर्जी ने वर्ष 1982 में जोगेश चंद्र कॉलेज ऑफ लॉ से कानून की डिग्री हासिल की थी और वे लंबे समय से राजनीति के साथ-साथ कानूनी मामलों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा,भाजपा को 207 सीटें और टीएमसी को 80 सीटें मिलीं थी।

इसी बीच यह भी चर्चा रही कि चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, जिसमें कथित रूप से वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं जैसे आरोप भी शामिल रहे।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन