CG बोर्ड परीक्षा में बड़ा कांड! VIDEO वायरल होते ही 5 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड ।News4u36

CG बोर्ड परीक्षा में बड़ा कांड! VIDEO वायरल होते ही 5 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परीक्षा केंद्र में हुई लापरवाही को गंभीर मानते हुए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने केंद्र अध्यक्ष सहित 5 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र में एक छात्रा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर परीक्षा कक्ष तक पहुंच गई। छात्रा ने परीक्षा के दौरान वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की और बाद में उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि परीक्षा केंद्र में सुरक्षा जांच और निगरानी व्यवस्था में गंभीर चूक हुई थी। अधिकारियों और कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। विभाग ने इसे सेवा नियमों के तहत गंभीर कदाचार माना है।

जिन कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

  • गंगा प्रसाद पटेल – केंद्र अध्यक्ष
  • अनिरुद्ध भोई – सहायक केंद्र अध्यक्ष
  • दिनेश कुमार दास – सहायक केंद्र अध्यक्ष
  • दुर्गाप्रसाद पटेल – पर्यवेक्षक
  • विजिया बुड़ेक – भृत्य

शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि के दौरान सभी कर्मचारियों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महासमुंद रहेगा। साथ ही विभाग ने 7 दिनों के भीतर आरोप पत्र तैयार कर संचालनालय को भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन