सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड की जांच अब CBI के हवाले, तीन शूटर गिरफ्तार ।News4u36

सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड की जांच अब CBI के हवाले, तीन शूटर गिरफ्तार

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

पश्चिम बंगाल में चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब Central Bureau of Investigation (CBI) करेगी। केंद्रीय एजेंसी ने मामले की जांच अपने हाथ में लेते हुए डीआईजी स्तर के अधिकारी की अगुवाई में सात सदस्यीय एसआईटी गठित की है।

चंद्रनाथ रथ, पश्चिम बंगाल के नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक (PA) थे। उनकी गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद मामला काफी चर्चा में आ गया था।

इससे पहले बंगाल पुलिस ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी। इसी बीच पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उत्तर प्रदेश और बिहार में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर शार्पशूटर होने का शक जताया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाया गया, जहां उत्तरी 24 परगना की अदालत में पेश करने के बाद उन्हें 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों तक पहुंचने के लिए टेक्निकल सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल ट्रैकिंग का सहारा लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावर राज्य के बाहर से आए थे।

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान चंद्रनाथ रथ की कार को रास्ते में रोका गया। तभी पीछा कर रही दो बाइक में से एक उनकी गाड़ी के पास पहुंची और बदमाशों ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे रथ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन