सीमांकन करने पहुंचे RI-पटवारी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, कोरबा में मचा बवाल ।News4u36

सीमांकन करने पहुंचे RI-पटवारी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, कोरबा में मचा बवाल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Korba में जमीन सीमांकन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गलत सीमांकन और पैसे लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने राजस्व निरीक्षक (RI) और पटवारी को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। मामले में पुलिस ने चार ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह पूरा मामला नोनबिर्रा गांव का है, जो करतला थाना क्षेत्र में आता है। जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार के आदेश पर राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह और हल्का पटवारी भरत चौहान 8 मई को गांव के बनियापारा इलाके में जमीन सीमांकन करने पहुंचे थे। यहां संतराम नामक व्यक्ति की भूमि का सीमांकन किया जा रहा था।

राजस्व टीम ने मौके पर मौजूद खसरा नंबर 643 की जमीन की नापजोख कर संबंधित पक्षों को जानकारी दी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने सीमांकन को गलत बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों( एक ही परिवार के सदस्य) ने RI और पटवारी को कार में बैठाकर करीब दो घंटे तक रोके रखा।

विवाद के दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि एक ग्रामीण रस्सी लेकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। बाद में किसी तरह स्थिति शांत कराई गई।

इस मामले में हल्का पटवारी भरत चौहान की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन