June 23, 2026
बंगाल में बीजेपी सरकार की एंट्री! शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Advertisement Banner

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भवानीपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले इस समारोह में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अब बंगाल में “मैं नहीं, हम” की सरकार चलेगी। बीजेपी ने साफ कर दिया है कि राज्य में डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाएगा।

इन नेताओं को मिल सकती है मंत्री पद की जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, रूद्रा घोष, दीपक वर्मन, रत्ना देबनाथ और पूर्णिमा चक्रवर्ती को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी समेत कई दिग्गज

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान और अन्य केंद्रीय मंत्री भी कोलकाता पहुंच चुके हैं।

प्रोटोकॉल के तहत पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी समारोह का निमंत्रण भेजा गया है।

8 मई को चुने गए थे विधायक दल के नेता

8 मई को अमित शाह ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता घोषित किया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई है, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई।

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर शपथ

बीजेपी नेताओं ने इस शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बताया है। समारोह रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के दिन आयोजित हो रहा है, जिसे पार्टी खास संदेश के तौर पर देख रही है।

कोलकाता में सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है और मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन