June 21, 2026
MI टीम पहुंची रायपुर, फैंस के स्वागत से गूंजा एयरपोर्ट, RCB मुकाबले को लेकर उत्साह हाई
Advertisement Banner

रायपुर। आईपीएल 2026 के बड़े मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम रायपुर पहुंच गई है। टीम के आते ही एयरपोर्ट पर फैंस की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। हर कोई अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आया।

कप्तान हार्दिक पांड्या और स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा समेत पूरी टीम का फैंस ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर नारेबाजी और उत्साह का माहौल बना रहा।

रायपुर बना RCB का दूसरा होम ग्राउंड

इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। यहां 10 मई को RCB vs MI और 13 मई को RCB vs KKR के मैच खेले जाएंगे।

टिकट बुकिंग तेज, कीमत ₹2,500 से शुरू

मैच के टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ₹2,500 से लेकर ₹8,000 और उससे ज्यादा (VIP/कॉर्पोरेट) तक है। 10 मई के मैच के टिकट तेजी से बिक रहे हैं।

मेधावी छात्रों को मिलेगा फ्री मैच देखने का मौका
छत्तीसगढ़ सरकार ने 10वीं और 12वीं के टॉप छात्रों को 10 मई का मैच मुफ्त में दिखाने का फैसला लिया है।

स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मैच के लिए स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे और अन्य आधुनिक सुविधाएं लगाई गई हैं। दर्शकों से सहयोग की अपील की गई है।

QR कोड से होगी एंट्री

इस बार M-टिकट सिस्टम लागू किया गया है। दर्शकों को QR कोड के जरिए ही एंट्री मिलेगी, जो मैच से कुछ समय पहले एक्टिव होगा।

M-टिकट सिर्फ एक बार ट्रांसफर होगा

हर टिकट केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके बाद उसे आगे फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा, जिससे ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगेगी।

गेट टाइम और जरूरी निर्देश

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। एक बार एंट्री के बाद दोबारा अंदर आने की अनुमति नहीं होगी। 2 साल से ऊपर के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी है।

रायपुर में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है और शहर पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंग चुका है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन