
Riteish Deshmukh इन दिनों अपनी फिल्म Raja Shivaji की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। 1 मई 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
इसी बीच रितेश देशमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए।
दरअसल, रितेश देशमुख अचानक थिएटर में पहुंच गए, जहां उनकी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ चल रही थी। उन्हें अचानक सामने देखकर फैंस हैरान रह गए और खुशी से झूम उठे। लोगों ने उन्हें घेर लिया, उनकी जमकर तारीफ की और जोरदार चीयर किया।
इस दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सभी को भावुक कर दिया। एक फैन दौड़ता हुआ रितेश के पास आया और उनके पैर छूकर अपना सम्मान और प्यार जताया। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
अगर फिल्म की कमाई की बात करें, तो ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। सिर्फ 4 दिनों में फिल्म ने भारत में करीब 39.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को मराठी के साथ हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है, जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
